हट्ट माश्का में 62 बोतल देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बसोहली, 11 सितंबर (हि.स.)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने बसोहली थाना क्षेत्र के हट्ट माश्का इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जेके स्पेशल देसी व्हिस्की की 62 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल ईको वैन जेके08एच-2659 को भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार बसोहली पुलिस की टीम ने नाके के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ईको वैन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 750 एमएल की 12 बोतलें और 180 एमएल के 50 क्वार्टर बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र उत्तम चंद निवासी द्रमन तहसील बसोहली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बसोहली में एफआईआर नंबर 48/2026 धारा 48(ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की निगरानी में की गई। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

