अवैध खनन में लिप्त 6 वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन में लिप्त 6 वाहन जब्त


कठुआ, 21 मार्च (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरानगर और लखनपुर क्षेत्रों में 6 वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में 5 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं, जो बिना वैध अनुमति निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में लगे हुए थे।

जानकारी के अनुसार हीरानगर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 2 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, जबकि लखनपुर पुलिस ने अलग कार्रवाई में 3 डंपरों को जब्त किया। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story