अवैध खनन में लिप्त 6 ट्रक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन में लिप्त 6 ट्रक जब्त


कठुआ, 20 जून (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

पहले मामले में थाना कठुआ और पुलिस पोस्ट नगरी की टीमों ने पेट्रोलिंग के दौरान बेडियां पट्टन और नगरी क्षेत्र से 4 ट्रक (पीबी10एफएफ-0191, पीबी13एएल-9597, जेके08पी-0544, पीबी35जैड-1398) पकड़े, जो बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म) के निर्माण सामग्री ले जा रहे थे।

वहीं दूसरे मामले में थाना लखनपुर पुलिस ने 2 ट्रक (पीबी03बीजे-4546, पीबी23एक्स-6849) को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया। सभी जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के सुपुर्द कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story