अनंतनाग जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह संदिग्ध नशीले पदार्थों के तस्करों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह संदिग्ध नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने जिले भर में अलग-अलग कार्रवाइयों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगुफवारा पुलिस स्टेशन ने खुर्शीद अहमद नेंगरू को गिरफ्तार किया और उसके पास से 70 ग्राम चरस बरामद की।

एक अन्य कार्रवाई में बिजबेहरा पुलिस ने उबैद मजीद शाह को गिरफ्तार किया और उसके पास से 15 ग्राम चरस बरामद की। जिले के वोजपान में तलाशी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद शमीम दास को गिरफ्तार किया और उसके पास से 15 ग्राम चरस बरामद की।

बिजबेहरा पुलिस ने मुनीब अहमद गनी को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से 14 ग्राम चरस बरामद की। जुबैर अहमद पल्ला और दानिश मुश्ताक को ची तरबल में 3.7 ग्राम हेरोइन और 11,800 रुपये नकद बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी मामलों के सन्दर्भ में जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story