550 ग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
550 ग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


550 ग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 11 जून (हि.स.)। नशे के खिलाफ अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने राजबाग थाना क्षेत्र के बनयाड़ी इलाके में करीब 550 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे मादक पदार्थ के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिलने पर राजबाग पुलिस ने बनयाड़ी क्षेत्र में विशेष नाका लगाकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पंजाब से मढ़हीन की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान पप्पी पुत्र शाह दीन निवासी कालीचपुर, तहसील दीनानगर जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 550 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर संख्या 135/2026 के तहत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना 112 या 9858034100 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story