बिलावर में 55 बोतल अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर में 55 बोतल अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


कठुआ 02 अगस्त (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिलावर के डांबरा मोड़ क्षेत्र में 55 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना बिलावर की टीम ने विशेष नाका लगाकर जांच के दौरान डांबरा निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र जिया लाल को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 180-180 एमएल की 55 बोतल जेके एक्साइज स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई जिसे वह अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहा था।

इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर नंबर 158/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story