डोडा में गाड़ी पलटने से 4 लोग घायल
Oct 13, 2026, 13:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
डोडा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मंगलवार को डोडा ज़िले के भल्ला इलाके में शेनाई के पास एक गाड़ी पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।
घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि भल्ला, डोडा में गाड़ी पलटने से ये चारों लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि चारों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान आशिक हुसैन (35) पुत्र गुलाम रसूल निवासी गोठा भद्रवाह, मो. जावेद (48), पुत्र तालिब हुसैन और उनकी पत्नी रुबीना बेगम (46) (दोनों निवासी ब्रासू, भल्ला, और इंशा (35), पत्नी राशिद अहमद निवासी भद्रवाह।
इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

