अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त


कठुआ, 09 अप्रैल (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वाहनों (2 ट्रक और 1 ट्राला) को जब्त किया है। ये वाहन बिना वैध अनुमति (फॉर्म-ए) के निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए।

जानकारी के अनुसार हटली मोड़ क्षेत्र में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो ट्रकों को पकड़ा। वहीं लखनपुर क्षेत्र में एक ट्राला को अवैध खनन सामग्री के साथ जब्त किया गया। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ के हवाले कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story