अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त


कठुआ, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 3 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में की गई।

पुलिस टीम ने नगरी, हीरानगर और बसोहली क्षेत्र में गश्त के दौरान बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म) के निर्माण सामग्री और रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। इनमें डंपर नंबर जेके08एन-9275 और जेके08एल-2364 के अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल है।

पुलिस ने जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story