जम्मू में दूसरा सिख इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव आयोजित, सिख समाज की प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 18 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के अभिनव थिएटर में 17 अक्टूबर को दूसरे सिख इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिख समाज के बुद्धिजीवियों, धार्मिक हस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सिख समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में रविंदर गुप्ता और हरजीत सिंह ग्रेवाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर बाबा बंदा सिंह बहादुर अवॉर्ड प्रदान करने का कार्यक्रम भी रखा गया।

इस तरह के आयोजनों के माध्यम से सिख समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762907 Articles

Share this story