भगवती नगर में 29वां विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
भगवती नगर में 29वां विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद


जम्मू 19 अप्रैल (हि.स.)। मां वैष्णो माता मंदिर, भगवती नगर में महंत श्री लक्की बाबा द्वारा आयोजित 29वां वार्षिक विशाल भंडारा आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को एक भव्य स्वरूप प्रदान किया।

इस धार्मिक आयोजन की कड़ी में 20 अप्रैल को रात 9 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मां वैष्णो देवी के भजनों और कीर्तन से पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहेगा। आयोजकों के अनुसार, इस जागरण में 4000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महंत श्री लक्की बाबा ने सभी श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों का स्वागत करते हुए उन्हें इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि लोगों को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम भी साबित हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story