आर्य समाज मंदिर कठुआ में 28वीं अमृत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालु हुए भावविभोर

WhatsApp Channel Join Now
आर्य समाज मंदिर कठुआ में 28वीं अमृत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालु हुए भावविभोर


कठुआ, 04 अगस्त (हि.स.)। आर्य समाज मंदिर कठुआ में 28वीं अमृत कथा का मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। यह कथा 4 से 15 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है।

पहले दिन पूजनीय गायत्री देवी ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, वैदिक विचारधारा और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रभावशाली प्रकाश डाला। उनके प्रवचनों और भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान बिशन भारती ने कथा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार और वैदिक विचारों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में भारत भूषण, ज्ञान सिंह पठानिया, डॉ. मूल राज और डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य आशु भोला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आर्य समाज की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा और सत्संग का लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story