छन्न अरोरियां शिवधाम में 24वें विशाल भंडारा एवं लंगर का शुभारंभ, अमरनाथ यात्रियों की सेवा का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
छन्न अरोरियां शिवधाम में 24वें विशाल भंडारा एवं लंगर का शुभारंभ, अमरनाथ यात्रियों की सेवा का संकल्प


कठुआ, 01 जुलाई (हि.स.)। बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा की ओर से शिवधाम छन्न अरोरियां में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु 24वें विशाल भंडारा एवं लंगर का विधिवत शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सेवा भावना के साथ लंगर व्यवस्था प्रारंभ की गई। हवन-पूजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, सुरेश रावल, बॉबी बंसल, सुशील गुप्ता, संजय नोहरिया, गोल्डी शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, बालकृष्ण, अमन, राजू सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम एवं अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारों से शिवधाम गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story