कुपवाड़ा में पानी के टब में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत
कुपवाड़ा, 01 अक्टूबर(हि.स.)। गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के कलामाबाद में अपने घर पर पानी के टब में गलती से गिरने के बाद दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि कलामाबाद में अपने घर पर पानी के टब में गलती से गिरने के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि बच्चे को एनटीपीएचसी कलामाबाद ले जाया गया जहाँ कल से उसका इलाज चल रहा था। बाद में उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहाँ आज उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान कलामाबाद निवासी शफ़ात अहमद रेशी के बेटे शाहनवाज़ शफ़ात (02) के रूप में हुई है।
इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच चल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

