किश्तवाड़ के दच्छन सेक्टर में दो एसपीओ लापता, तलाश अभियान जारी

WhatsApp Channel Join Now

किश्तवाड़, 12 नवंबर (हि.स.)।

किश्तवाड़ जिले के दच्छन सेक्टर के कियार में एसओजी के साथ तैनात दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) बुधवार को लापता हो गए हैं और वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लापता एसपीओ की पहचान 45 वर्षीय रशपाल कुमार और 57 वर्षीय बॉबी चंद के रूप में हुई है। ये दोनों कियार दच्छन के रहने वाले हैं और किश्तवाड़ जिले के दच्छन सेक्टर के कियार में एसओजी के साथ तैनात हैं।

अधिकारियों के अनुसार इन दोनों जवानों को मरवाह सेक्टर के धरणा में १७ आरआर टीओबी कैंप में रोटेशन ड्यूटी पर भेजा गया था। हालांकि वे वहां ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे और अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।

इस मामले में और जानकारी का इंतजार है जबकि उन्हें खोजने के लिये वीरवार को भी प्रयास जारी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775609 Articles

Share this story