भुक्की के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
भुक्की के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त


कठुआ, 16 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने लखनपुर क्षेत्र में लगभग 1.180 किलोग्राम पोस्ता भूसा (भुक्की) जैसे नशीले पदार्थ के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक नंबर जेके08ई-4975 को रोका गया, जिसमें तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सज्जाद अहमद निवासी उधमपुर और फारूक अहमद निवासी चक सज्जन, कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 50/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story