10.34 ग्राम चिट्टे समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
10.34 ग्राम चिट्टे समेत 2 तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 28 मार्च (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन कठुआ की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.34 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नगिंदर सिंह और रोहित सिंह निवासी कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कठुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story