कुपवाड़ा में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now


कुपवाड़ा, 09 अप्रैल (हि.स.)। गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टिक्कर इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जुरहामा त्रेहगाम निवासी खुर्शीद अहमद वाजा के पुत्र ज़्या अब्रू वज़ा के रूप में हुई है। वह जुरहामा से कुपवाड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था जब टिक्कर पहुँचने पर उसकी मोटरसाइकिल एक अज्ञात वैगनआर कार से टकरा गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और फिर एक अन्य मालवाहक वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत कुपवाड़ा उप-जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए एसडीएच कुपवाड़ा में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story