बिश्नाह में करंट लगने से 17 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 31 मई (हि.स.)।

जम्मू जिले के बिश्नाह क्षेत्र के पसगाल गांव निवासी 17 वर्षीय जाकिर हुसैन पुत्र हजूर हुसैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन देर शाम मखनपुर गांव के खेतों से अपने पशुओं को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में बिजली की तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उप-जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की अचानक मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story