टंगमर्ग में ट्रैक्टर पलटने से 17 साल के लड़के की मौत
Sep 22, 2026, 21:13 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 22 सितंबर(हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले के टंगमर्ग इलाके में एक ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार 17 साल के एक युवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में युवक घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुँचने पर मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान टंगमर्ग के रेरम गाँव के रहने वाले शाहिद फारूक (17) के तौर पर हुई है। इस बीच, घटना का संज्ञान लिया गया है और हादसे की वजहों की जाँच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

