ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now


बडगाम, 31 अगस्त (हि.स.)। सोमवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा के वथवोरा इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि वथवोरा में ट्रक की चपेट में आने से किशोर घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए चदूरा के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद फहीम तेली (17) के रूप में हुई जो मुश्ताक अहमद तेली का पुत्र और चदूरा के वथवोरा का निवासी था। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story