16 अगस्त को जम्मू से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था होगा रवाना-विहिप

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 11 जुलाई (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा आज दशनामी अखाड़ा मंदिर पुंछ में अगले महीने शुरू होने वाली बजरंगदल की राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बजरंगदल, विश्व हिन्दू परिषद, सनातनधर्म सभा, दशनामी अखाड़ा मंदिर समिति के साथ ही पुंछ जिले के हिन्दू और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, मध्य भारत के संयोजक जनमंजय और इंद्रप्रस्थ के संयोजक रघुबीर सिंह ने करते हुए यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पुंछ के संगठनों के पदाधिकारियों ने इस बात का आश्वासन दिया कि इस बार यात्रियों को गत वर्षो से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

वहीं इस वर्ष की यात्रा को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए किशन प्रजापति ने कहा कि 16 अगस्त शाम को जम्मू में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद परांडे द्वारा किया जाएगा। 17 अगस्त शाम को यात्रियों का पहला जत्था पुंछ नगर पहुंचेगा और 18 अगस्त को पहला जत्था श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वापिस लोटेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story