लखनपुर में 15.59 ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
लखनपुर में 15.59 ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 30 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लखनपुर के गोल्डन गेट क्षेत्र के पास लगभग 15.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली पदार्थ की बरामदगी की है। इस कार्रवाई में एक नशा तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार 29 मई को विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसएचओ थाना लखनपुर के नेतृत्व में टीम ने विशेष नाका लगाकर जांच शुरू की। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जा रहे एक व्यक्ति राज बली पुत्र मक्खन दीन निवासी गंडियाल तहसील व जिला कठुआ को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 55/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story