वंदे मातरम् के 150 वर्ष-जीडीसी मढ़हीन में शपथ समारोह, विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
वंदे मातरम् के 150 वर्ष-जीडीसी मढ़हीन में शपथ समारोह, विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प


कठुआ, 23 मार्च (हि.स.)। जीडीसी मढ़हीन में वंदे मातरम् फेज-3 के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं के बीच देशभक्ति, अनुशासन और सक्रिय नागरिकता के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर देश की विविधता में एकता, सांस्कृतिक विरासत के सम्मान और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की शपथ ली। समारोह का समापन पूरे उत्साह के साथ वंदे मातरम् के सामूहिक उद्घोष के साथ हुआ, जिसने देशभक्ति और एकता की भावना को और सुदृढ़ किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story