गोविंदपुरा में 15 लाख की लागत से लेन-नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 12 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू कैंट के गोविंदपुरा, कश्मीरी बस्ती के वार्ड नंबर 4 में अया सिंह के निवास से बलबीर सिंह के निवास तक लेन एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। लगभग 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य का उद्घाटन बहु विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने किया।

इस अवसर पर जम्मू कैंट के सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता, नामित सदस्य ऋषि दत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस विकास कार्य से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार होने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story