राजौरी के तंदवाल इलाके में सड़क दुर्घटना में 15 घायल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 08 जून(हि.स.)। सोमवार को राजौरी जिले के तंदवाल इलाके में जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कैंटर बस के सड़क से फिसल जाने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण संख्या जेके11ए-071 वाली बस ने तंदवाल के पास नियंत्रण खो दिया और सड़क से उतर गई। सभी 15 घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story