15 अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 23 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने माननीय पूर्ण न्यायालय की स्वीकृति के बाद 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया है। यह पदनाम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति) नियम 2025 के नियम 5 के तहत वचन पत्र प्रस्तुत करने के अधीन है।

जम्मू स्थित रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति अधिसूचना संख्या 1309/2026 आरजी/एलपी दिनांक 23 मई, 2026 के माध्यम से अनुमोदित की गई । वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित अधिवक्ताओं में आरिफा जान, अजय के. गंडोत्रा, मुजफ्फर इकबाल खान, रोजिना अफजल, प्राण नाथ भट, अब्दुल राशिद मलिक, मोनिका कोहली, आदर्श कुमार शर्मा, पवन कुमार (कुंडल), मनदीप रीन, राधा शर्मा, अजय पाल सिंह, अंशुजा शर्मा टाक, मंजूर अली और विकास मंगोत्रा शामिल हैं। यह अधिसूचना रजिस्ट्रार जनरल एम.के. शर्मा द्वारा जारी की गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story