केवीके कठुआ की 14वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
कठुआ, 16 मार्च (हि.स.)। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ में सोमवार को 14वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी एन त्रिपाठी ने हाइब्रिड मोड में की।
बैठक में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान शामिल हुए। कुलपति डॉ. त्रिपाठी ने केवीके के फ्रंट लाइन एक्सटेंशन सिस्टम के माध्यम से किसानों तक पहुंच रही तकनीकों के प्रभाव का समय-समय पर मूल्यांकन करने पर जोर दिया। उन्होंने दूरदराज क्षेत्रों तक केवीके की पहुंच बढ़ाने और अधिक किसानों को कार्यक्रमों से जोड़ने की आवश्यकता बताई। डायरेक्टर एक्सटेंशन डॉ. अमरीश वैद ने कृषि व संबद्ध क्षेत्रों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए क्षमता विकास कार्यक्रमों को मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं डायरेक्टर रिसर्च डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने स्कुास्ट-जम्मू की विकसित किस्मों को किसानों में लोकप्रिय बनाने की बात कही। इससे पहले केवीके कठुआ के प्रमुख वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. विशाल महाजन ने पिछली बैठक की कार्यवाही, केवीके की उपलब्धियों तथा वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्ययोजना पर प्रस्तुति दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने भी अपने सुझाव साझा किए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

