पजंतुत के रीतिष बनाल बने टैलेंट शो के विनर

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 मार्च (हि.स.)।

ज्योड़ियाँ के सीमावर्ती गांव पजंतुत के 13 वर्षीय बालक रितिश बनाल ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रीतिष ने “किसमें कितना दम टैलेंट का महा दम” रियलिटी शो में शानदार प्रदर्शन कर विनर का खिताब अपने नाम किया। करीब 200 प्रतिभागियों के बीच हुए ऑडिशन के बाद उन्होंने ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया और चंडीगढ़ में आयोजित फाइनल में 17 फाइनलिस्ट में जगह बनाकर विजेता बने। सीमावर्ती इलाके से आने के बावजूद रीतिष ने साबित किया कि मेहनत और लगन से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। उनका सपना आगे चलकर एक सफल अभिनेता बनने का है और उन्हें एक धारावाहिक में काम करने का ऑफर भी मिला है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story