बसोहली में 120 ग्राम अफीम बरामद, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बसोहली में 120 ग्राम अफीम बरामद, दो नशा तस्कर गिरफ्तार


बसोहली, 19 नवंबर (हि.स.)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने बसोहली के बटारा इलाके में नाकाबंदी के दौरान करीब 120 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मारुति कार भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार थाना बसोहली की टीम ने बसोहली-नगोटा मार्ग पर बटारा में नाकेबंदी के दौरान एक मारुति कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार राहुल शुभ निवासी वार्ड नंबर-7 कठुआ और उसके साथी कृष्ण त्रिपाठी निवासी बंधोर तहसील मढ़हीन से करीब 120 ग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना बसोहली में एफआईआर नंबर 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29/60 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी कठुआ ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 या पीसीआर कठुआ के नंबर 9858034100 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story