जम्मू कैंट के सतवारी में 12 लाख रुपये की लागत से बने टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 13 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के सतवारी स्थित जम्मू कैंट क्षेत्र में मंगलवार को लगभग 12 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक विक्रम रंधावा, वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा और सीईओ नीतीश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस नई सार्वजनिक सुविधा का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना और स्थानीय लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है।

सतवारी जम्मू कैंट में टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में टॉयलेट ब्लॉक का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

करीब 12 लाख रुपये की लागत से तैयार यह टॉयलेट ब्लॉक क्षेत्र में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760371 Articles

Share this story