मीरां साहिब में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या, शव खेत से बरामद

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 अगस्त (हि.स.)।

मीरां साहिब क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार खोड़ दयोनीय निवासी रवि कुमार पुत्र गारा राम ने अपने मुंह बोले सौतेले बेटे की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव चक मुरार इलाके के एक खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि रवि कुमार कांता देवी के साथ लिव-इन संबंध में रह रहा था और बच्चा उनके रिश्ते में कथित तौर पर बाधा बन रहा था। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story