सुल्तानपुर में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 जून (हि.स.) l आज सुबह करीब 9 बजे कंजक देवी स्थान, सुल्तानपुर स्थित तालाब में 11 वर्षीय बालक सुषांत कुमार पुत्र संदीप कुमार, निवासी चक अवतार, डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत तालाब से बाहर निकाला और गंभीर हालत में उप-जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तालाब के पास खेलते समय हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story