बिलावर के देवाल में 11 ग्राम हेरोइन बरामद, एक नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर के देवाल में 11 ग्राम हेरोइन बरामद, एक नशा तस्कर गिरफ्तार


बिलावर, 06 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बिलावर के देवाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 11 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा-आईपीएस की निगरानी में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बिलावर की टीम ने धाड़ी-देवाल लिंक रोड पर नाका लगाया था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसकी पहचान विशाल कुमार निवासी वार्ड नंबर 8 पारलीवंड कठुआ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर नंबर 182/2026 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नशे की सप्लाई से जुड़े आगे और पीछे के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story