खनन माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 डंपर जब्त, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
खनन माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 डंपर जब्त, एक गिरफ्तार


कठुआ, 3 नवंबर (हि.स.)। अवैध खनन और खनन सामग्री की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने भगथली में नाकाबंदी के दौरान 10 डंपरों को जब्त किया है। वहीं बिना पंजीकरण नंबर वाले एक अन्य डंपर के चालक के खिलाफ पुलिस नाके को तोड़ने, पुलिस पार्टी को कुचलने का प्रयास करने और एसएचओ कठुआ के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार भागथली में नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे 10 डंपरों को जब्त किया गया। इसी दौरान बिना पंजीकरण नंबर वाला एक अन्य डंपर चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिस पार्टी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार हो गया। इस घटना में एसएचओ कठुआ का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने इस संबंध में थाना कठुआ में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। कठुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनन सामग्री की गैरकानूनी ढुलाई में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story