बटोत-डोडा रोड पर टैम्पो पलटने से 10 लोग घायल
Aug 9, 2026, 14:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
डोडा, 09 अगस्त (हि.स.)। रविवार को बटोत-डोडा रोड पर एक टेम्पो के पलटने से उसमें सवार कम से कम 10 यात्री घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि टेम्पो बटोत से डोडा जा रहा था तभी करमेल मोड़ पर वह पलट गया जिससे लगभग 10 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पीएचसी असर और पीएचसी बटोत ले जाया गया है, जबकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

