01 गोजातीय तस्करी की प्रयास विफल, जम्मू पुलिस ने 10 गोवंश को बचाया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 20 मार्च (हि.स.)l ऑपरेशन कामधेनु के तहत अपने अभियान को जारी रखते हुए जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने पीपी मनवाल के अधिकार क्षेत्र में एक गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और 10 गोजातीय जानवरों को बचाया।

विश्वसनीय सूचना पर पीपी मनवाल की एक पुलिस टीम ने धार रोड पर जेडा में नाका लगाया। एक आयशर लोड कैरियर (जेके06 सी-2434) जो बट्टल धार रोड से कश्मीर की ओर आ रहा था ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन उसका पीछा किया गया और उसे रोक लिया गया। चेकिंग के दौरान 10 गोवंश बिना अनुमति के लदे पाए गए। जानवरों को बचा लिया गया और वाहन जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना झज्जर कोटली में धारा 223 बीएनएस और धारा 11 पीसीए अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 35/2026 दर्ज की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story