स्वच्छता को साझा जिम्मेदारी बनाने का दिया संदेश
महानपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। जीडीसी महानपुर में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के दूसरे दिन एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों ने अकादमिक ब्लॉक के आसपास के परिसर की सफाई कर कचरा एवं गंदगी हटाई।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुपाली जसरोटिया के आयोजन में आयोजित अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता को साझा जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की भावना विकसित करना रहा। प्राचार्य प्रो. डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने स्वच्छ, स्वस्थ और हरित परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. सपना देवी, प्रो. बिंती शर्मा, डॉ. सोनिका शर्मा, डॉ. हिलाल भट, अनु और अनुराधा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

