रणबीर व तवी नहरों का निरीक्षण, वित्तीय आयुक्त शालीन काबरा ने डी-सिल्टिंग कार्यों की समीक्षा की

WhatsApp Channel Join Now
रणबीर व तवी नहरों का निरीक्षण, वित्तीय आयुक्त शालीन काबरा ने डी-सिल्टिंग कार्यों की समीक्षा की

रणबीर व तवी नहरों का निरीक्षण, वित्तीय आयुक्त शालीन काबरा ने डी-सिल्टिंग कार्यों की समीक्षा की

जम्मू, 07 मार्च (हि.स.)। जल शक्ति विभाग के वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) शालीन काबरा ने शनिवार को रणबीर और तवी नहरों में चल रहे वार्षिक डी-सिल्टिंग (गाद निकासी) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नहरों के विभिन्न हिस्सों, वितरण नेटवर्क और सिफॉन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों में कचरा फेंकने और बिना शोधन के सीवेज के सीधे प्रवाह को रोकने के लिए ठोस परियोजनाएं तैयार की जाएं ताकि नहरों में स्वच्छ पानी का प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि नहरों की वार्षिक डी-सिल्टिंग जनवरी से मार्च की नहर बंदी अवधि में की जा रही है, जिससे आगामी सिंचाई मौसम में पानी अंतिम छोर तक सुचारु रूप से पहुंच सके। इस अवसर पर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता हाइड्रोलिक सर्किल जम्मू सहित जल शक्ति विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story