बेसाखी से पहले वेतन न मिलने पर नाराज़गी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 12 अप्रैल (हि.स.)।

बेसाखी पर्व से पहले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को वेतन न मिलने का मामला सामने आया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि त्योहार से ठीक पहले वेतन न मिलने से कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टीचर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन से तुरंत वेतन जारी करने की मांग की है ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।

एसोसिएशन ने कहा कि समय पर वेतन जारी न होने से न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, बल्कि उनके परिवारों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story