जीडीसी महानपुर में मेरा जनजातीय समुदाय मेरी विरासत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी महानपुर में मेरा जनजातीय समुदाय मेरी विरासत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 3 नवंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में जनजातीय गौरव दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ‘मेरा जनजातीय समुदाय मेरी विरासत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के विभिन्न सेमेस्टरों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को दर्शाया।

कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष शिवानी पनूच और अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष मीनाक्षी देवी ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया। प्रतियोगिता में डॉ. हिलाल अहमद भट और नमिता तरोगिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में नंदिनी मंकोटिया ने पहला, दिनेश वर्मा ने दूसरा तथा निशा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने विजेता विद्यार्थियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता, रचनात्मकता और देश की विविध विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771539 Articles

Share this story