जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-युवाओं ने खेलों के जरिए नशे के खिलाफ दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-युवाओं ने खेलों के जरिए नशे के खिलाफ दिया संदेश


कठुआ, 27 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने न केवल अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली एक युवा प्रतिभागी ने कहा कि खेल हमें आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन में उद्देश्य प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों को अपनाएं, सक्रिय रहें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। प्रतिभागी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके। यह आयोजन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने और खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story