जिला प्रशासन ने जारी की फ्लैश फ्लड एडवाइजरी
कठुआ, 11 अगस्त (हि.स.)। लगातार बारिश और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन कठुआ ने लोगों के लिए फ्लैश फ्लड एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, खड्डों और अन्य जलस्रोतों के पास जाने से बचने तथा उफनते पानी को पार नहीं करने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों को निचले और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। आपातकालीन संचालन केंद्र 01922-238796 आपातकालीन सेवा 112 पर फोन करें। प्रशासन का संदेश सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

