जनजातीय गौरव दिवस पर जीडीसी महानपुर में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जनजातीय गौरव दिवस पर जीडीसी महानपुर में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 12 नवंबर (हि.स.)। जनजातीय गौरव दिवस-2026 के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में वीरवार को ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तस्वीरों के माध्यम से जनजातीय जीवनशैली, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक रीति-रिवाजों को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का आयोजन समाजशास्त्र विभाग के डॉ. हिलाल अहमद भट और शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्मल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अमीषा शर्मा और मीनाक्षी देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की भारती देवी ने उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए प्रथम स्थान हासिल किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story