चिनार, पीपल, बरगद सहित विभिन्न पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
चिनार, पीपल, बरगद सहित विभिन्न पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


जम्मू, 25 जुलाई (हि.स.)। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सिटीज़न्स कोऑपरेटिव बैंक की ओर से शनिवार को बावा कैलख देव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, प्रबंध निदेशक (एमडी) रविकांत तथा पार्षद कुलदीप सिंह ने चिनार, सुखचैन, पीपल, बरगद और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका पर बल देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान शक्ति दत्त शर्मा ने इस पहल के लिए बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया। इस अवसर पर प्रभाकर खजूरिया, सोनल मेहता, बंटी बलोरिया, संगीत मिश्रा, राजेश मगोत्रा, यशपाल, अजय शर्मा, मनवीर आनंद, रामनाम शर्मा, अश्विनी बक्शी, पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story