हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 25 नवम्बर को
नाहन, 23 नवंबर (हि.स.)। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजिन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज इस्कॉन रेमेडीज, गांव ओगली, नाहन रोड, काला-अम्ब द्वारा हेल्पर के 50 पदों को भरने के लिए 25 नवंबर को प्रातः 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं और अभ्यर्थियों की आयु 20 से 25 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं/12वीं के प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, दो पास पोर्ट साईज फोटो तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय नाहन में निर्धारित समय में पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यु में भाग ले सकते है।
चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन के साथ नियमानुसार भत्ते की सुविधा भी दी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

