सिरमौर में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 86.25 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 30 मई (हि.स.)।जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव में 89 ग्राम पंचायतों के 515 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 86.03 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 86.50 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम चरण के चुनाव में आज 01 लाख, 16 हजार, 379 मतदाताओं में से 01 लाख, 381 मतदाताओं ने मतदान किया है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड नाहन की 09 ग्राम पंचायतों में 86.66 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है तथा विकास खंड ददाहू की 08 पंचायतों में 87.47 प्रतिशत, विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 पंचायतों में 86.44 प्रतिशत, विकास खंड पच्छाद की 12 पंचायतों में 85.84 प्रतिशत, विकास खंड पांवटा साहिब की 16 पंचायतों में 86.49 प्रतिशत तथा विकास खंड राजगढ़ की 11 पंचायतों में 87.17 प्रतिशत, विकास खंड संगड़ाह की 13 पंचायतों की 84..21 प्रतिशत व विकास खंड शिलाई की 12 पंचायतों में 86.3 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story