सिरमौर जिला में शहरी निकायों के लिए अब तक 52 नामांकन दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 30 अप्रैल (हि.स.)। 17 मई को होने वाले शहरी निकाय चुनावों के लिए इन दिनों नामांकन प्रक्रिया चली हुई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन आज नाहन नगर परिषद में 17, पोंटा नगर परिषद में 16 एवं राजगढ़ नगर पंचायत में 9 नामांकन भरे गए हैं। इस प्रकार नामांकन प्रक्रिया में दो दिनों में कुल 52 नामांकन भरे गए हैं। शुक्रवार को बुद्ध जयंती के चलते अवकाश है और अब 2 मई जोकि नामांकन का अंतिम दिन है नामांकन भरे जायेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

सिरमौर जिला में तीन शहरी निकायों नाहन नगर परिषद, पोंटा साहेब नगर परिषद व राजगढ़ नगर पंचायत के लिए 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया चली हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story