सिरमौर जिला की वरिष्ठ क्रिकेट टीम घोषित, 22 अप्रैल को चम्बा से होगा पहला मुकाबला

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अपनी वरिष्ठ (सीनियर) टीम की घोषणा कर दी है। रविवार को नाहन के ऐतिहासिक चम्बा ग्राउंड में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगाई गई। इस प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों के साथ भिड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजेन्द्र बब्बी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित टीम का अभियान 22 अप्रैल से शुरू होगा। टीम अपना पहला मैच ऊना के मैदान में चम्बा जिला की टीम के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले के लिए खिलाड़ियों ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं

एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी 10 अप्रैल को शाम 4:00 बजे चम्बा ग्राउंड में क्रिकेट कोच भानू के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस दौरान आगामी मैचों के लिए रणनीति और अभ्यास सत्र पर चर्चा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story