सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में सड़क हादसा, तीन व्यक्ति घायल

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 21 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस थाना माजरा के अन्तर्गत कोलर में सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार एक निजी स्कूल खजुरना (नाहन) के बच्चों की स्कूल बस नाहन से पांवटा की तरफ जा रही थी। कोलर में ड्राईवर ने बस को अचानक पीछे की ओर मोड़ा उसी समय पीछे से एक मोटरसाईकिल नाहन से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था जो उपरोक्त बस की ड्राईवर खिड़की में टकरा गया। यह हादसा बस चालक द्वारा अपनी बस को अचानक व बिना संकेत दिये मोड़ने के कारण हुआ ।

हादसे में मोटर साईकल चालक मोहित शर्मा पुत्र गुणानन्द तथा पीछे बैठा व्यक्ति आर्यन पुत्र राकेश कुमार निवासीगण बडाबन, जिला सिरमौर,ल घायल हुए हैं।बस चालक दिनेश कुमार पुत्र साधूराम निवासी गांव बोहलियों को भी इस हादसे में चोटें आई हैं। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में धारा 281, 125(a) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में जाँच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story